पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 ढोल, 7 डीजे पर थिरके लोग, की नर्मदा की आरती

15 ढोल, 7 डीजे पर थिरके लोग, की नर्मदा की आरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |मंडलेश्वर

देशभर में मंगलवार को केवट जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर में भी मेकल केवट समाज द्वारा केवट जयंती मनाई गई। जिसके तहत समाजजनों ने सुबह नगर के मुख्य मार्गो पर वाहन रैली निकाली गई। जिसके बाद दोपहर को चल समारोह व झांकी निकाली गई। चल समारोह काशी विश्वनाथ मंदिर से शुरू हुआ। चल समारोह के शुरुआत में विजयालक्ष्मी साधौ ने मां नर्मदा को माल्यार्पण कर पूजन किया।

चल समारोह में आगे समाज के वरिष्ठजनों घोड़ों पर ध्वज लेकर सवार थे। जिसमें बाद 15 ढोल ताशे से चल समारोह की शुरुआत हुई। जिसके बाद 7 डीजे पर समाजजन थिरकते हुए नजर आए। झांकी के रूप में श्रीराम सीता और लक्ष्मण की नाव में बैठे चलित झांकी शामिल हुई। चल समारोह मुख्य मार्ग से होते हुए नर्मदा घाट पहुंचा। जहां समाजजनों द्वारा मां नर्मदा की आरती की गई। जिसके बाद प्रसाद वितरित की गई। चल समारोह में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव भी मौजूद रहे। चल समारोह नर्मदा पहुंच मार्ग स्कूल ग्राउंड होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जहां नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, श्याम मेवाड़े सहित सभी पार्षद द्वारा चल समारोह व झांकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद सिंगाजी मित्र मंडल, महिष्मति जन सेवा मंच से संतोष सोलंकी, हेमलता कोचला मित्र मंडल, राजा केवट मित्र मंडल, अरविंद मित्र मंडल के द्वारा पुष्पवर्षा से चल समारोह का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर सहित आसपास से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

केवट समाज ने केवट जयंती पर नगर में निकला चल समारोह, नगर सहित आसपास के लोग हुए शामिल

चल समारोह में शामिल मेकल केवट समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...