12वीं कक्षा में रहा श्रेष्ठ परिणाम
मंडलेश्वर | 12वीं के परीक्षा परिणाम में आंकाक्षा स्कालर्स एकेडमी मंडलेश्वर ने श्रेष्ठ परिणाम दिया। संस्था के कामर्स संकाय में आशुतोष गणेश सोलंकी 82.2 प्रतिशत, साक्षी कन्हैया श्रीवास 82.2, रोहित मेवाडे 80 प्रतिशत। बायोलॉजी संकाय से दीक्षा विजय जायसवाल 73.4 प्रतिशत, सुनैयना संजीव भालसे 73.4 प्रतिशत, कविता बंशीलाल कुशवाह 72 प्रतिशत व गणित संकाय के अभिषेक अनिल श्रीवास्तव 84 प्रतिशत, शिवानी सुनिल पाटीदार 78 प्रतिशत, अश्विनी दौलत केवट 73 प्रतिशत। श्रेष्ठ परिणाम पर संस्था के एकेडमिक डायरेक्टर संजय गर्ग व संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर बीएम पाटीदार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी।