पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीषण गर्मी केेे बाद भी चलता रहता है निमाड़ का जनजीवन

भीषण गर्मी केेे बाद भी चलता रहता है निमाड़ का जनजीवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कंवरतारा महाविद्यालय ने ग्रीष्मोत्सव मनाया

मंडलेश्वर | श्री कंवरतारा महाविद्यालय ने ग्रीष्मोत्सव मनाया। श्रीकंवरतारा महाविद्यालय व देवी अहिल्या प्राइवेट आईटीआई के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि शासकीय आई टी आई धामनोद के प्राचार्य एम एल मौर्य, अध्यक्षता श्रीकंवरतारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस के मिश्र ने की। देवी अहिल्या आई टी आई प्राचार्य इंजीनियर अनिरुद्ध सिंह परिहार थे। डॉ एस के मिश्र ने कहा मई और जून की भीषण गर्मी में जब पारा 40 से 45 तक पहुंच जाता है।

तब भी यहां का जनजीवन चलता रहता है। किसान मजदूर खेतों में काम करते दिखाई देते है। निमाड़ के लोगो की यही विशेषता हैं। इसी लिए संस्था ने भी निमाड़ की तपन को ग्रीष्मोत्सव के रूप में मनाया है। अतिथि एम एल मौर्य ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने की अपील की। कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। ग्रीष्मोत्सव में संध्या पटेल व साथियों का घूमर नृत्य, शिवानी बारचे व नितिन वर्मा का एकल नृत्य, सावन साठे का एकल और समूह नृत्य आकर्षक रहा । रवि केवट, सलोनी ठाकुर और संध्या पटेल ने गीतों की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिए। इस अवसर पर छात्र विनय पाटीदार, स्वाति पाटीदार, प्रार्थना वासुरे, संध्या पटेल, लेखपाल जय प्रकाश मेहरा, अनिल खेड़े, पीयूष जोशी, दुर्गेश राजदीप, राकेश मेहरा, शाहबाज खान, रविन्द्र सिंह रावत, ट्रेनिंग ऑफिसर मिलन कुशवाह, पीयूष पुरोहित, अजय वर्मा, सुशील तारे, प्रेरणा मंडलिक, डॉ अंजू अग्रवाल, निधि मोदी, प्रिया केशरे, रंजना चौहान, पूजा मंडलोई, पूजा पटेल, आकांक्षा भगवते अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...