पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों ने परियोजना प्रमुख की थाने में दर्ज कराई शिकायत

कर्मचारियों ने परियोजना प्रमुख की थाने में दर्ज कराई शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलेश्वर | परियोजना प्रमुख पी के घोषाल की कार्यशैली स्टाॅप, कर्मचारियों के हित में नहीं है वे हमसे हमेशा दुर्भावना रखते है और हमें देख लेने की धमकी भी देते है।

10 अप्रैल 2018 को उनकी कार्यशैली को लेकर समस्त स्टाफ व कर्मचारियों द्वारा घोषाल के विरुद्ध थाने में की गई शिकायत का बदला लेने के लिए घोषाल ने हमारे चार साथी कर्मचारियों की दुर्भावना से 19 मई को थाने में झूठी शिकायत की है । एक पत्र के माध्यम से महेश्वर परियोजना के स्टाफ/कर्मचारियों ने मेनेजिंग डायरेक्टर पीसी पंकज नई दिल्ली को प्रेषित किये है जिसमें परियोजना प्रमुख पी.के. घोषाल की शिकायत की गई है। अक्षय बड़ोले, दीपक कुशवाह, सुमित केशरे, पवन शर्मा, बलवंत सोलंकी, गजेंद्र सिंह सोलंकी, मुकेश मंडलोई, सचिन सोलंकी व अन्य कर्मचारियों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित उक्त पत्र ई मेल के माध्यम से मैनेजिंग डायरेक्टर को प्रेषित किया गया है। पत्र में पीड़ित कर्मचारियों की और से कहा गया है कि हमारे साथी स्टाफ सदस्य मुफ़ज़्ज़ल हुसैन व अरुण मंडलोई के साथ 19 मई को साइट ऑफिस परिसर में हुई मारपीट से कार्यस्थल पर भय का वातावरण है व कार्यस्थल पर पहुंचने में खतरा है। कर्मचारियों ने पीसी पंकज से प्रोजेक्ट साइट पर आकर मध्यस्थता कर माहौल सामान्य करने की गुहार लगाईं है। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ने पत्र का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों से मोबाइल पर 20 से 25 मिनट बात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

घायल कर्मचारी मुफ़ज़्ज़ल हुसैन

खबरें और भी हैं...