पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडलेश्वर रोड पर डिवाइडर निर्माण शुरू, बारिश से पूर्व काम पूरा करने के निर्देश

मंडलेश्वर रोड पर डिवाइडर निर्माण शुरू, बारिश से पूर्व काम पूरा करने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसरावद | मंडलेश्वर रोड पर लंबे समय से बंद पड़ा डिवाइडर निर्माण का काम दो दिन पहले शुरू हुआ। यहां छोटे नाके तक 330 मीटर का काम अधूरा है। पूर्व में सड़क के बीच विद्युत पोल खड़े कर काम बंद करने से आवागमन में राहगीरों को परेशानी हो रही थी। लोगों की समस्या को भास्कर ने प्रकाशित किया। इसके बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को 1 सप्ताह में काम शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। ठेकेदार ने डिवाइडर निर्माण के साथ नाली निर्माण में तेजी लाई है। सीएमओ रविंद्र बोरदे ने कहा ठेकेदार को बारिश के पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...