पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीमलवाड़ा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा

सीमलवाड़ा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमलवाड़ा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने भाजपा को जनता के प्रति पूरी तरह से नाकाम बताया। राजस्थान व केंद्र की भाजपा शोषित सरकार पर निशाना लगाया।

उन्होंने बताया कि आमजन की जवाबदेही के प्रति पूरी तरह सरकार नाकाम रही। आमजन अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। चौरासी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंत्री होने के बावजूद उनके गृह क्षेत्र में संचालित सहकारी कृषि मंडी चार सालों से बंद पड़ी है। जिसे किसान अपनी फसल निजी दुकानों पर बेचने को विवश है तथा किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। मंत्री की ओर से विधायक रहते गोद ली गई ग्राम पंचायत मांडली विकास से अछूती है। ग्राम पंचायत में स्वागत गेट भी अब तक नहीं बना है। जबकि इसकी घोषणा गोद लेते समय की थी। मंत्री के ग्रह क्षेत्र में तीन साल पूर्व फायर ब्रिगेड की गई घोषणा अभी तक अधूरी है। जिससे क्षेत्र में आगजनी होने पर जिला मुख्यालय की फायर ब्रिगेड पर निर्भर रहना पड़ता है। क्षेत्र में पुनर्गठन बनाई नई पंचायतों में विकास तो दूर की बात है। पंचायत भवनों का निर्माण भी नहीं हो पाया है। क्षेत्र में करीब साढ़े चार साल में घोषणा के अलावा क्षेत्र में कोई धरातल पर कोई कार्य नहीं किया। प्रधान निमिषा भगोरा, जिला उपाध्यक्ष विनोद शाह, महेंद्र भगोरा, जिला महामंत्री मुश्ताक अहमद पठान, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बालगोविंद पाटीदार व सरपंच रूपचंद भगोरा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...