लालाराम को मिला एमएफ 1035 डीआई ट्रैक्टर
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
गहलोत ट्रैक्टर्स प्रा.लि. की ओर से मैसी ट्रैक्टर डबल सवारी योजना का लक्की ड्रा शुक्रवार को जयपुर बाइपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में खोला गया। लक्की ड्रा का पहला पुरस्कार मंडरायल निवासी लालाराम जाटव को मिला और उन्हें मैसी 1035 डीआईआर 35 एचपी का ट्रैक्टर पुरस्कार के रूप में दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर का तोहफा पाकर लालाराम खुशी से झूम उठा।
लालाराम ने कहा कि मैसी एक ऐसा ट्रैक्टर है जो कि किसानों को काफी लाभ देता है। इस दौरान 2 किसानों को मोटरसाइकिल, 8 किसानों को 500 ग्राम चांदी के सिक्के, 10 किसानों को 5 ग्राम सोने के सिक्के तथा 30 किसानों को 200 ग्राम चांदी के सिक्के ड्रॉ के रूप में प्रदान किए। इस मौके पर टैफे कंपनी के रीजनल सर्विस मैनेजर अशोक सैनी तथा विधायक मानसिंह गुर्जर ने टैफे के नए एमएफ 7250 ट्रैक्टर का अनावरण करते हुए इसकी खूबियों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया। समारोह में अधिकारियों ने पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर गहलोत ट्रैक्टर्स प्रा. लि. कंपनी के प्रबंध निदेशक करण सिंह गहलोत, निदेशक सीएल सैनी, एसएस कक्कड़, रामकुमार चौधरी, कंपनी के सीनियर डीजीएम सेल्स विजय सिंह, एरिया मैनेजर गौरव गुलाटी, एलआर मीणा, हेमराज बैरवा सहित स्थानीय कंपनी के कर्मचारी मनोज गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, माधोसिंह राठौड़, मुकेश गुप्ता, घनश्याम सैनी सहित 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। गहलोत ट्रैक्टर्स प्रा. लि. कंपनी के निदेशक सीएल सैनी ने सभी का आभार जताया।
गंगापुर सिटी . गहलोत ट्रैक्टर्स प्रा.लि. की ओर से मैसी फरग्युसन डबल सवारी योजना के लक्की ड्रॉ के अवसर पर मौजूद अतिथि व विजेता।