पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वनखंडी हनुमानजी के भंडारे में 30 हजार श्रद्धालुओं ने जीमी पंगत प्रसादी

वनखंडी हनुमानजी के भंडारे में 30 हजार श्रद्धालुओं ने जीमी पंगत प्रसादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनखंडी हनुमानजी जी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के समापन पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी जी मी।

वनखंडी हनुमानजी के मंदिर पर संत द्वारिकादास महाराज के भक्तों की ओर से 11 मई को संत द्वारिकादास महाराज की प्रतिमा स्थापना की गई तथा 13 मई से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। कथा के समापन पर भक्तों ने आर्थिक सहयोग से भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में कस्बे सहित आसपास के गांव व करौली, मध्यप्रदेश व अन्य शहरों के श्रद्धालुओं ने प्रसादी जीमी। भंडारे से पूर्व कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अगल जिम्मेदारियां दी गई। मंडरायल को बूंदी, निंदर को पूड़ी, झारीला व जखौदा को दोना पत्तल परोसने,प्रेमपुरा व मदनपुर को पानी पिलाने व झूठी पत्तल उठाने की जिम्मेदारी दी गई। शक्कर की नरेश अरहेला व सब्जी की व्यवस्था ब्रह्मनंद शांडिल्य की ओर से की गई। वहीं बाबूलाल अरहेला व महेश शर्मा माइक पर बोलकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे।

करणपुर| गांव ढाकरी में हरिसुख शर्मा के निवास पर चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसादी जीमी। बालेर निवासी पं कृष्णानंद शास्त्री ने कहा कि मनु्ष्य को मोहमाया से दूर रहकर कथा श्रवण करनी चाहिए।

ऊं नम: शिवाय का जाप

नादौती| कस्बे में पार्थेश्वर महादेव पठान बाबा के स्थान पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किये जा रहे पूजा पाठ से वातावरण धर्ममय बना हुआ है। आचार्य पं. विजय कुमार सलावद वाले के सानिध्य में 31 पंडितों और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा बीज मंत्र का जाप किया जा रहा है। रामजीलाल, द्वारिका प्रसाद अवस्थी, राधेश्याम, वेद्य बलभद्र, सतीश देवीशरण, शिवचरण शर्मा आदि कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं।

मंडरायल. वनखंडी हनुमानजी जी मंदिर में सोमवार को प्रसादी को उमड़े श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...