छात्रा से ज्यादती का प्रयास
मंडरायल। बुधवार को परीक्षा से लौट रही एक छात्रा से दो युवकों ने ज्यादती की कोशिश की, लेकिन छात्रा के चिल्लाने पर युवक भाग गए। थानाधिकारी विजय सिंह चौधरी ने बताया कि नयागांव की एक छात्रा 9वीं की परीक्षा देकर मंडरायल से पैदल अपने गांव जा रही थी। इस दौरान रास्ते में राधेश्याम मीना व राममोहन मीना बाइक से आए छात्रा को जबरदस्ती उठाकर बाइक पर बैठा लिया। इस पर छात्रा के चिल्लाने पर वह उसको वहीं पर छोडकर भाग गए।