मंड्रेला | थाने में मारपीट व छेड़छाड़ के क्रॉस मामले दर्ज हुए। खुडिया निवासी दो महिलाओं ने मामले दर्ज करवाए। एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि 18 मई को वह घर पर कार्य कर रही थी, तभी शराब के नशे में सुनील कुमार जोगी आया तथा दुष्कर्म की कोशिश की। उसे घसीटते हुए कमरे में ले जाने लगा। उसके ससुर, बहन व ननद आए तो उनको देख कर सुनील भाग गया। जब परिजन उनको उलाहना देने गए तब सुनील कुमार, पूर्णाराम, डेडाराम, सुंदरपाल, संदीप, मीरा देवी, जीवनी, सुनीता ने डंडों व पत्थरों से मारपीट की। दूसरी महिला ने सुभाष व धूपचंद के खिलाफ रिपोर्ट दी कि वह 17 मई को घर के बाहर कचरा डालने गई थी तब सुभाष के घर के पास निकली तो सुभाष हाथ पकड़ कर ले गया। वहां पहले से ही धूपचंद मौजूद था। उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया।