मंड्रेला | कस्बे के चंपावत शक्ति माता मंदिर में भागवत कथा का आयोजन 19 मई से 25 मई तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा। मंदिर के पुजारी भास्कर पारीक ने बताया कि कथावाचक बृजधाम वृंदावन के हेतराम पाठक महाराज होंगे। कथा से पूर्व शनिवार को सुबह नौ बजे 101 महिलाएं दौलत महल से चंपावत शक्ति माता मंदिर तक कलश यात्रा निकालेंगी।