मंदसौर | शिवना शुद्धिकरण अभियान में शनिवार को जटिया जाटव कल्याण संघ, गुर्जर समाज, मध्यप्रदेश राठौर क्षत्रिय समाज जिला ईकाई एवं पंच कचेलिया राठौर तेली समाज ने श्रमदान किया। जटिया जाटव कल्याण संघ के अमरलाल जूनवाल ने कहा कि मां शिवना का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि हम सभी सामूहिक प्रय| करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। शांतिलाल वर्मा, रमेश गंगवाल, कोमल वाणवार, सुरेश खोलवार, सत्यनारायण वाणवार, कन्हैयालाल जूनवाल, हर्ष पाटिल सहित कई लोग मौजूद थे। इसके बाद शाम तक मशीनों के माध्यम से गहरीकरण चलता रहा।