मंदसौर | नगरपालिका परिषद ने शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर में डामरीकरण का शुभारंभ किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जब भी सरकार बनी है, विकास हुआ है। पूर्व में गांवों में सड़कें नहीं थीं, गरीबों को पक्के मकान के लिए सहयोग राशि नहीं मिलती थी। गरीबों को लकड़ी जलाकर खाना बनाना ना पड़े इसके लिए उज्जवला योजना बनी, मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए। नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने कहा कि दो साल में नपा परिषद ने ट्रांसपोर्टनगर में दो करोड़ से अधिक के कार्य को मंजूरी दी। विवेकानंद जो ट्रांसपोर्टनगर में लगा है यहां ग्रिड निर्माण व विद्युतीकरण की आवश्यकता को देखते हुए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।