किशोरी के साथ ज्यादती के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पर किशोरी के अपहरण का आरोप है।
सीतामऊ टीआई कन्हैयालाल डांगी ने बताया 15 मई को हांदड़ी निवासी किशोरी का अपहरण हो गया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। शुक्रवार रात किशोरी मंदसौर सिटी कोतवाली पहुंच गई। उसने बयान में बताया कि गांव के ही दशरथ मोगिया (30) व फूलचंद्र मोगिया (30) ने उसका अपहरण किया। वे उसे किसी अजान जगह ले गए जहां 3 -4 लोगों के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने ज्यादती की। शुक्रवार को मंदसौर संजीत नाके के पास छोड़ गए। किशोरी के बयान के आधार पर दोनों लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।