मंदसौर | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 6 जून के कार्यक्रम के प्रभारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी का रविवार को आगमन होगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने बताया वे सुबह 11 बजे गांधीभवन पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद पिपलियामंडी के लिए रवाना होंगे।