पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • भवन निर्माण ऑनलाइन नहीं मिल रही अनुमति लोग नपा और आर्किटेक्ट के लगा रहे चक्कर

भवन निर्माण ऑनलाइन नहीं मिल रही अनुमति लोग नपा और आर्किटेक्ट के लगा रहे चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिजिटल इंडिया के तहत भवन निर्माण की अनुमति को सरल करने के लिए प्रशासन ने अप्रैल से ऑनलाइन सुविधा शुरू की। यह कैसे करना है, इसकी जानकारी नहीं होने से शहर में आज तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। लोग नपा कार्यालय व आर्किटेक्ट के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन फिर भी काम नहीं हो रहे। हैरानी की बात यह है कि मामले में नपा अधिकारियों को कोई जानकारी ही नहीं है। कुछ आर्किटेक्ट लोगों को दस्तावेज के लिए नीमच के चक्कर लगवा रहे हैं। एेसे में सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। डेढ़ माह से लोगों को अनुमति नहीं मिल रही।

भवन बनाने से पहले लोगों को नपा कार्यालय में उसके निर्माण की अनुमति लेना होती है। इसके लिए लोगों को नपा कार्यालयों के चक्कर ना लगाना पड़ें, इसके लिए शासन ने अप्रैल से भवन निर्माण अनुमति को ऑनलाइन कर दिया। हालांकि यह प्रक्रिया अधूरी तैयारियों के साथ शुरू की गई। नतीजा अनुमति तो दूर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ही लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। ऑनलाइन अनुमति के बारे में नपा नपा अधिकारी कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट से आवेदन कराने की बात कहते हुए जिम्मेदारियों से बच कर रहे है।

इधर, शहर के कंसल्टेंट व इंजीनियरों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। कई आर्किटेक्ट ऑनलाइन आवेदन के लिए अनेक दस्तावेज मंगा रहे हैं जिसमें नीमच स्थित नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय की अनुमति भी शामिल है। लोगों को अब नीमच के चक्कर लगाना पड़ रहे है। जबकि पहले केवल नपा कार्यालय की ही दौड़ लगाना पड़ती थी। लोगों को अनुमति से पहले अावेदन के लिए ही महीनेभर भटकना पड़ रहा है। इस कारण कई लोगों के भवन निर्माण अटके हुए हैं।

फाॅर्म की 4 चरणों में मिलना थी स्वीकृति

नई व्यवस्था के अनुसार ऑनलाइन आवेदन नपा में चार चरणों में स्वीकृति से गुजरेगा। सबसे पहले बिल्डिंग क्लर्क स्वीकृत देगा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर जो उपयंत्री रहेगा, बिल्डिंग अधिकारी जो सहायक यंत्री होगा अंत में नपा सीएमओ से स्वीकृति मिलेगी। 15 दिन में निर्माण अनुमति देने का दावा किया जा रहा था लेकिन लोग महीनेभर में आवेदन तक नहीं कर पा रहे हैं।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

डिजिटल इंडिया के तहत भवन निर्माण की अनुमति को सरल करने के लिए प्रशासन ने अप्रैल से ऑनलाइन सुविधा शुरू की। यह कैसे करना है, इसकी जानकारी नहीं होने से शहर में आज तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। लोग नपा कार्यालय व आर्किटेक्ट के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन फिर भी काम नहीं हो रहे। हैरानी की बात यह है कि मामले में नपा अधिकारियों को कोई जानकारी ही नहीं है। कुछ आर्किटेक्ट लोगों को दस्तावेज के लिए नीमच के चक्कर लगवा रहे हैं। एेसे में सुविधा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। डेढ़ माह से लोगों को अनुमति नहीं मिल रही।

भवन बनाने से पहले लोगों को नपा कार्यालय में उसके निर्माण की अनुमति लेना होती है। इसके लिए लोगों को नपा कार्यालयों के चक्कर ना लगाना पड़ें, इसके लिए शासन ने अप्रैल से भवन निर्माण अनुमति को ऑनलाइन कर दिया। हालांकि यह प्रक्रिया अधूरी तैयारियों के साथ शुरू की गई। नतीजा अनुमति तो दूर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ही लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। ऑनलाइन अनुमति के बारे में नपा नपा अधिकारी कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट से आवेदन कराने की बात कहते हुए जिम्मेदारियों से बच कर रहे है।

इधर, शहर के कंसल्टेंट व इंजीनियरों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। कई आर्किटेक्ट ऑनलाइन आवेदन के लिए अनेक दस्तावेज मंगा रहे हैं जिसमें नीमच स्थित नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय की अनुमति भी शामिल है। लोगों को अब नीमच के चक्कर लगाना पड़ रहे है। जबकि पहले केवल नपा कार्यालय की ही दौड़ लगाना पड़ती थी। लोगों को अनुमति से पहले अावेदन के लिए ही महीनेभर भटकना पड़ रहा है। इस कारण कई लोगों के भवन निर्माण अटके हुए हैं।

नीमच जाना पड़े तो सुविधा का क्या लाभ

नईआबादी निवासी पुरुषोत्तम पोरवाल, योगेश बसेर ने बताया कि एक महीने से भवन निर्माण अनुमति के लिए नपा के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी ऑनलाइन अावेदन करने की बात कह रहे हैं लेकिन कहां व कैसे करना जानकारी नहीं। कालाखेत, गांधी चौराहा पर दो आर्किटेक्ट से चर्चा की तो उन्हें भी प्रक्रिया पता नहीं। इसके बाद गोल चौराहा क्षेत्र में आर्किटेक्ट के पास गए तो उन्होंने दस्तावेज मांगे जिसमें नगर व ग्राम निवेश कार्यालय की स्वीकृति भी मांगी जिसके लिए नीमच जाना पड़ेगा। ऐसे में ऑनलाइन सुविधा का क्या लाभ।

बैंक लोन की प्रक्रिया भी थमी

पोरवाल ने बताया कि भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिलने से निर्माण के लिए बैंक लोन की प्रक्रिया भी रुकी है। बिना भवन निर्माण अनुमति के बैंक भी लोन नहीं देगा। 25 दिन से परेशान हो रहे हैं लेकिन कहीं कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

समाधान के प्रयास करेंगे

शासन ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी। आवेदन में क्या समस्या आ रही, इसकी जानकारी नहीं। सोमवार को इंजीनियरों से बात कर जानकारी लूंगी। समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। - सविता प्रधान, सीएमओ, नपा

खबरें और भी हैं...