संबोधन... एक अच्छा नागरिक बनने का लक्ष्य रखें
मंदसौर | जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण सचिव एवं न्यायाधीश जेसी राठौर ने हिताें की रक्षा के बारे में अपनाघर के बच्चों की जानकारी दी। कहा कि बच्चों को स्कूल जाते समय और वापस आते समय कोई गलत हरकत, संकेत करने लगे तो निडर होकर विरोध-प्रतिरोध करते हुए शिक्षक को बताएं। इसके बाद शिक्षक को तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहिए। बिना लर्निंग लाइसेंस के 14 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का लक्ष्य देश का एक अच्छा नागरिक बनने का होना चाहिए। महिला सशक्तिकरण अधिकारी आरके महाजन, चित्रा मंडलोई ने विचार रखे। अतिथियों ने परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाली अपना घर की बालिकाओं का सम्मान किया।