टिप्पणी का विरोध, थाने में आवेदन दिया
मंदसौर | ब्राह्मण समाज के खिलाफ असत्य और अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में मंगलवार को ब्राह्मण समाजजन ने सिटी कोतवाली में आवेदन दिया। इसमें राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा सेना जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि जावरा निवासी मोहन पटेल ने समाज के नवीन नागर के वाट्सएप पर मैसेज कर समाज को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। पटेल ने समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम को गालियां दीं। पोस्ट से समाज में रोष व्याप्त है इससे शांतिभंग हो सकती है। इसे देखते हुए पटेल के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया जाना चाहिए।