पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कॉलेजों में नए सत्र के एडमिशन 20 मई से

कॉलेजों में नए सत्र के एडमिशन 20 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 20 मई के बाद शुरू हो जाएगी। लगभग सभी कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा इसी दौरान होंगी। उच्च शिक्षा विभाग नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 को लेकर तैयारी कर रहा है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट आने के बाद ऑनलाइन एडमिशन की लिंक प्रारंभ कर दी जाएगी। प्रदेश शासन ने तय किया है कि 12वीं बोर्ड (एमपी बोर्ड व सीबीएसई) का रिजल्ट आते ही तीन दिन के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जिले के 9 शासकीय कॉलेजों में नए सत्र में प्रथम वर्ष कक्षाओं में करीब 8000 सीटों पर एडमिशन दिए जाना हैं। जिले के शासकीय कॉलेजों में मंदसौर पीजी कॉलेज, गर्ल्स कालेज, पिपलियामंडी, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा, सुवासरा, शामगढ़ और मल्हारगढ़ जैसे कॉलेज संचालित हैं। विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एसएस पांडेय ने बताया नए सत्र को लेकर यूनिवर्सिटी स्तर पर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम भी जारी है, समय पर रिजल्ट देंगे ताकि प्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्र भी समय पर एडमिशन ले सके।

लीड कॉलेज में सबसे ज्यादा 22 कोर्स
परंपरागत कोर्स : मंदसौर के पीजी कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर मिलाकर सर्वाधिक 22 प्रकार के कोर्सेस संचालित हैं। साथ ही विक्रम यूनिवर्सिटी के अलावा इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी और भोज मुक्त विवि का भी रीजनल सेंटर है। 12वीं का रिजल्ट आते ही अगले दिन से बीकॉम, बीए, बीएससी, बीसीए, बीबीए समेत अन्य कोर्सेस में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। छात्रों के पास जिले के 9 काॅलेजों में विकल्प हैं, 12वीं और 10वीं की मार्कशीट और टीसी के आधार पर प्रवेश होंगे। 23 मई के आसपास लिंक खुल सकती है। पहले और दूसरे दौर की सूची 15 जून तक आएगी। हर सूची के बाद तीन दिन का समय फीस और दस्तावेज जमा कराने के लिए मिलेगा।

खबरें और भी हैं...