खेल... वाॅलीबाल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
मंदसौर | मंदसौर जिला वालीबॉल एसोसिएशन मंदसौर द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। प्रशिक्षण शिविर में 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बालक बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव त्रिभुवन कविश्वर एवं कोच अभिषेक सेठिया ने बताया इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए छात्र-छात्रा खिलाड़ी हर्बल गार्डन के पीछे नूतन स्कूल पास स्थित वालीबॉल ग्राउंड पर शाम को 4 बजे से 6 बजे तक अपना पंजीयन करा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है ।