भावांतर में लहसुन को लेकर छल रही भाजपा
मंदसौर | मप्र सरकार भावांतर योजना के नाम पर किसानों को छल रही है। आज किसान हर प्रकार से परेशान व दुखी है एक तरफ फसलों के भाव नहीं बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ मप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही भावांतर योजना में किसानों के पंजीयन तक नहीं हो पा रहे हैं। कुछ किसानों ने पंजीयन हुए हैं तो उनके खातों में राशि भी नहीं पहुंच रही। यह आरोप युवा इंटक के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमावत ने लगाए।