5 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार,10 हजार जब्त
वायडी नगर पुलिस ने जुआं खेलते 5 लोगों को पकड़ा। इनके कब्जे से 10300 रुपए बरामद हुए। टीआई जितेंद्रसिंह सिसौदिया ने बताया शनिवार को मुखबिर की सूचना आधार पर क्षेत्र के ही कालू मीणा के घर के पीछे झाड़ियों में ताशपत्ती खेलते लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रा कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश (21) पिता शंभुलाल मेघवाल, कमल (35) पिता पन्नालाल ढोली, किशोर (28) पिता शंकरलाल भोई, भोईवाड़ा निवासी कैलाश (23) पिता गोविंद भोई व बोतलगंज निवासी नगेंद्र (40) पिता प्रहलाद गेहलोत शामिल हैं। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।