पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • संत और सेन का गहरा संबंध होता है पं. दशरथ

संत और सेन का गहरा संबंध होता है -पं. दशरथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | शहर सहित अंचल में सेन समाज ने सेन जयंती मनाई। शहर में सेन समाज ने खानपुरा स्थित सत्यनारायण बगीची में सेन जन्मोत्सव मनाया। भजन संध्या, महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन हुआ।

ब्रजेश सेन मारोठिया ने बताया कि कथा वाचक पंडित दशरथभाई का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सामाजिक समरसता मंच के गुरुचरण बग्गा, सूरजमल गर्ग, विनोद मेहता मौजूद थे। मारोठिया परिवार ने ध्वजा की पूजा कर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। पंडित दशरथभाईजी ने कहा कि सेन समाज और संतों का गहरा नाता रहा है। सेनजी महाराज भी आगे चलकर संत कहलाएं। समाज सुधार के उनके प्रयास सदैव मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। संचालन ब्रजेश सेन मारोठिया ने किया। आभार युवा अध्यक्ष आदित्य सेन मारोठिया ने माना।

दलौदा | दलौदा सेन समाज ने नगर में चल समारोह निकाला। शिव मंदिर स्टेशन रोड से शुरू हुआ, यहां से चौपाटी होते हुए पेट्रोल पंप, मंडी रोड, प्रगति चौराहा से बालाजी मन्दिर पर हुआ। यहां आरती हुई। सरपंच विपिन जैन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बाबूलाल सेन का सेन समाज ने साफा बांधकर स्वागत किया। जनपद सदस्य प्रतिनिधि बाबूलाल सेन निम्बाखेड़ी, नगर अध्यक्ष विनोद सेन गुलियाना, घनश्याम गेहलोद मौजूद थे।

सेन जयंती पर कथा हुई- नाहरगढ़ | चारभुजा नाथ मंदिर पर समाज बंधु ने सेन जयंती मनाकर सामूहिक भोज किया। शाम को कथा का आयोजन कर प्रसादी वितरण हुआ। रात्रि में भजन मंडली हुई।

सेन जयंती
खानपुरा स्थित सत्यनारायण बगीची मंे मनाया गया सेन जन्मोत्सव, भजन संध्या और महाआरती हुई
सीतामऊ में चल समारोह निकाला, गूंजे जयकारे
सीतामऊ | सेन समाज ने सेन जी महाराज को नगर का भ्रमण कराया। यात्रा शाम 5 बजे नगर कि आराध्य देवी मॉ मोड़ीमाता मन्दिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सेन मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। समाज के गणेश टांकवाल, देवेश भाटी, सुरेश सोलंकी, आनंदीलाल परिहार, गोपाल परिहार, मुकेश राठौर आदि मौजूद थे।

महाआरती व प्रसादी वितरण हुआ
पिपलियामंडी | सेन समाज ने टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर परिसर में सेनजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण हुआ। श्यामलाल बोराना, भुवानीराम परमार, हरिनंदन बोराना, अनिल बोराना, हरिप्रसाद गेहलोत मौजूद थे। आभार अंकित गेहलोत ने माना।

खबरें और भी हैं...