विरोध... मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन
मंदसौर | किशोरियों व बालिकाअों से हो रही ज्यादती के विरोध में बुधवार को मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में रखा जाकर फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर सख्त सजा देने, जाति, धर्म, समाज, समुदाय के आधार पर न्याय की मंशा न रखकर सभी फरियादियों को सुरक्षा देकर एक समान न्याय करने और आराेपियों पर आरोप सिद्ध होने के पूर्व व विचारण के दौरान जमानत का लाभ नहीं दिए जाने की मांग की गई। छोटे मियांजी सरकार, शहरकाजी आसिफ उल्ला खां, भूरा खां मेव सहित समाजजन मौजूद थे।