पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • विद्युत सुधार से जगमगाया पशुपतिनाथ मंदिर परिसर

विद्युत सुधार से जगमगाया पशुपतिनाथ मंदिर परिसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने करीब दो साल पहले मंदिर में आकर्षक लाइटिंग पर 40 लाख खर्च किए थे जिसमें से अधिकतर लाइट बंद हो गई थी। मंदिर प्रबंधन ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी किए। ठेकेदार ने चार दिन पहले विद्युत व्यवस्था में सुधार किया। टूटे पोल को बदलकर बंद लाइटों को बदला। इधर, समिति परिसर में भी एलईडी लाइटिंग के लिए इंदौर के इलेक्ट्रिक इंजीनियर दिलीप वी. धारकर से प्राक्कलन तैयार कराया रही है।

मंदिर समिति ने बालाजी मंदिर व पशुपतिनाथ मंदिर के शिखर पर 7 रंगीन डिजिटल लाइट भी लगाई थी। यह करीब दो माह से बंद थी। मंदिर के पास बड़ी पुलिया पर तो लाइट गायब हाे गई, कई पोल टूट गए। बीड के पोल होने से समिति कई पोल को वेल्ड भी नहीं करा पा रही थी। मामले में प्रबंधन ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार करते हुए लाइटों को बदलने के निर्देश दिए थे।

खबरें और भी हैं...