धर्म... आज निकलेगी दीक्षा कल्याणक की यात्रा
मंदसौर | ग्राम बही पार्श्वनाथ तीर्थ में श्री सम्मेद शिखर जल मंदिर से गुरुवार सुबह प्रभुजी के दीक्षा कल्याणक निमित्त रथयात्रा निकलेगी। यह सुबह 8.30 बजे सम्मेद शिखर जल मंदिर से तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक महामांगलिक प्रदाता आचार्य विजयअभय देवसूरीश्वरजी, मार्गदर्शक आचार्य विजयमोक्षर| सूरीश्वर, साध्वी सुदर्शनाश्रीजी एवं मेवाड़ मालव ज्योतिचंद्र कलाश्रीजी की निश्रा में शुरू होगी। सम्मेद शिखर जल मंदिर अध्यक्ष प्रकाश गांधी उदयपुर, सचिव महेंद्र चौरड़िया, कोषाध्यक्ष दिलीप रांका मंदसौर ने बताया कि रथ यात्रा बही पार्श्वनाथ के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराने मंदिर दर्शन विधि कर सम्मेद शिखर जल मंदिर पर पहुंचेगी। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कल्याणक विधान होगा व रथ यात्रा के बाद प्रातः 10 बजे स्टेज प्रोग्राम दीक्षा कल्याणक एवं विविध विविध चढ़ावे, दोप. 3 बजे मेहंदी की रस्म 108 अभिषेक, सायं 6.30 बजे महापूजा, रात्रि 8.30 पर प्रभु भक्ति होगी व मध्य रात्रि अंजन विधि केवल ज्ञान कल्याणक वह प्रथम दर्शन देशना होगी व 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे माणक स्तंभ तोरण स्थापना परमात्मा गुरुदेव देवी की प्रतिष्ठा ध्वजा दंड कलश प्रतिष्ठा, सुबह 9 बजे धर्मसभा, मांगलिक गुरु पूजन कामली एवं द्वार उद्घाटन का चढ़ावा, दोपहर 10 बजे प्रसादी होगी।