पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सेवा... प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं

सेवा... प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | माहेश्वरी बंधन ग्रुप ने बुधवार को महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर जल मंदिर का शुभारंभ किया। अतिथि नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, लोक निर्माण सभापति विनोद डगवार, इंटक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमावत एवं जलकल सभापति पुलकित पटवा ने शुभारंभ किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि समाजसेवा और पुण्य के कामों में माहेश्वरी बंधन ग्रुप का यह प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि सभी वर्गों को सकारात्मक दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में किसी प्यासे कंठ को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। नपा परिषद के साथ बंधन जैसे सामाजिक ग्रुप भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं यही हमारी ताकत हैं। इंटक जिलाध्यक्ष कुमावत ने कहा कि सकारात्मकता और सार्थक प्रयास समाज को ठोस दिशा देने का काम करते हैं। ग्रुप के नीलेश-शिखा चिचानी, मधुसूदन-सीमा छापरवाल, अमिष-मनीला सोमानी, राहुल-अंजना सोनी, कमल-कीर्ति सोडानी, अभिषेक-राखी परवाल सहित ग्रुप सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...