पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ट्रैफिक सेंस की कमी से 5 साल में 737 हादसों में 766 लोग घायल हुए और 244 ने गंवाई जान

ट्रैफिक सेंस की कमी से 5 साल में 737 हादसों में 766 लोग घायल हुए और 244 ने गंवाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में ट्रैफिक सेंस की कमी और तेज रफ्तार के कारण 5 साल में 737 सड़क हादसों में 766 लोग घायल हुए और 244 लोगों ने जान गंवा दी। इसको देखते हुए यातायात पुलिस 23 से 29 अप्रैल तक जिले में ट्रैफिक सेफ्टी वीक मनाएगी। इस दौरान जिले में स्कैटिंग, रैली, मैराथन समेत अन्य गतिविधियां होंगी।

यातायात थाना प्रभारी विष्णु वास्कले ने बताया ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम पर काम होगा। प्लान के मुताबिक 23 अप्रैल सुबह 9 बजे गांधी चौराहे पर प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। नुक्कड़ नाटक के जरिए संकेतकों के बारे में बताएंगे। वाहनों के पीयूसी और यलो, ग्रीन कार्ड बनाने पर काम होगा। साइकिल, हेलमेट संग बाइक रैली व अन्य वाहन भी निकलेंगे। शाम को बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाएंगे। 24 अप्रैल सुबह 10 बजे स्कूली बच्चों को यातायात पार्क का भ्रमण कराकर ट्रैफिक सिग्नलों के बारे में समझाइश देंगे। एनसीसी के बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में बताएंगे। 27 अप्रैल सुबह 8 बजे से बीपीएल चौराहे से घंटाघर तक स्कैटिंग प्रतियोगिता होगी। 29 अप्रैल सुबह 8 बजे से गांधी चौराहा से कुशाभाऊ आॅडिटोरियम तक मैराथन दौड़ होगी। दोपहर 1 बजे समापन समारोह होगा।

जिलेभर में चलेगी गतिविधि, नियम बताएंगे

ट्रैफिक नियमों को लेकर जिलेभर में विभागस्तर पर गतिविधि चलाई जाना है। कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी और बच्चों, युवाओं से लेकर हर वर्ग को शामिल करेंगे। मनोजकुमार सिंह, एसपी मंदसाैर

खबरें और भी हैं...