पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • विरोध... मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का पुतला फूंका

विरोध... मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मन्दसौर | श्रीराम युवा सेना ने सोमवार को गांधी चौराहा पर नगरपालिका कार्यालय परिसर में सीएमओ सविता प्रधान का पुतला दहन किया। श्रीराम युवा सेना के सेनाध्यक्ष सरदार कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि नगरपालिका सीएमओ को पूर्व में ज्ञापन देकर मांग की गई थी कि नगर में मांस, चिकन एवं अंडों की अवैध दुकानों को मंदसौर शहर से दूर किया जाए। इस मांग पर कोई कार्रवाई सीएमओ द्वारा अभी तक नहीं गई। इससे धार्मिक नगरी मंदसौर की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि नगर में अवैध मांस, चिकन एवं अवैध अंडे व्यापारी विभिन्न चौराहों पर एवं सार्वजनिक स्थलों से बाहर अपना व्यवसाय करते आ रहे हैं। यह दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूल, काॅलेजों एवं प्रमुख मार्केटों में लगी हुई जिन्हें तुरंत हटाया जाना जरूरी है। सरदार कुणाल श्रीवास्तव ने कहा कि यदि जल्द ही नगर से ये दुकानें नहीं हटाई गईं तो श्रीराम युवा सेना आंदोलन करेंगी। श्रीराम युवा सेना ने कलेक्टर, एसपी को भी आवेदन दिया। इस अवसर पर संगठन मंत्री ललित माली, कृष्णा चौहान, सेना मंत्री अर्पित जैन, अंकित माली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...