फरीद मंसूरी कांग्रेस सेवादल के गरोठ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त
मंदसौर | मप्र कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक योगेश यादव ने फरीद मंसूरी को कांग्रेस सेवादल का गरोठ विधानसभा प्रभारी पद पर नियुक्त किया। मंसूरी बरखेड़ा गंगासा के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की है। मंसूरी गरोठ विधानसभा चुनाव क्षेत्र में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो-दो पोलिंग बूथ प्रभारी नियुक्त करेंगे।