3 महीने में 8 हजार की पुस्तकें बिकीं, कर्मचारी को दे दियाा 18000 रु. वेतन
मंदसौर | पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा फरवरी में दर्शनार्थियों व शहर के नागरिकों के लिए मंदिर परिसर में धार्मिक पुस्तकों की लाइब्रेरी खोली। इनकी बिक्री की व्यवस्था भी रखी। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति ने लाखों रुपए का फर्नीचर क्रय कर पुराने कार्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना की। तीन माह बीतने के बाद भी अब तक इसे शुरू नहीं किया है। यहां 1 रुपए की शिव चालीसा से लेकर 620 रुपए की रामायण तक उपलब्ध है।खास बात यह है कि प्रचार-प्रसार के अभाव मेें तीन माह में मात्र 8 हजार रुपए की धार्मिक पुस्तकें बेची गईं।