बीमा अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं, मरीज रैफर
मंदसौर | सहायक श्रमायुक्त की टीम ने बुधवार को राज्य कर्मचारी बीमा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में कुल 7217 श्रमिक बीमा अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकृत मिले। अप्रैल में 1366 एवं 2017-18 में कुल 19102 मरीजों की ओपीडी रजिस्टर में मिली। पुरुष वार्ड में तीन पलंग मिले जिसमें कोई मरीज नहीं था। पूछने पर प्रभारी अधिकारी डॉ. ओ.पी. सांदड़ा ने बताया कि अस्पताल में कोई भी विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल व अनुबंधित अस्पतालों में रैफर किया जाता है।