नियमितिकरण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
मंदसौर | नियमितिकरण की मांग को लेकर सहायक सचिवों ने ज्ञापन सौंपा। मप्र पंचायत सहायक सचिव संगठन जिलाध्यक्ष सुरेशसिंह पंवार ने बताया ग्राम पंचायत में सचिव 24 घंटे शासन की मनरेगा योजना में गरीब मजदूरों को रोजगार देकर देशहित में भूमिका निभा रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र में हितग्राहियों को मकान निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।