पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बेटी होने पर पहले मारपीट की अब लगवा रहे बाबाओं के चक्कर

बेटी होने पर पहले मारपीट की अब लगवा रहे बाबाओं के चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी होने के बाद घरेलू हिंसा शुरू होने का एक मामला सामने आया है। इसमें पहले ससुरालवालों ने महिला के साथ मारपीट की और अब बाबाओं के चक्कर लगवा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण विभाग ने पीड़िता की शिकायत में ससुर पर भी नीयत खराब होने के आरोप लगाए है।

शिकायत में बताया 2012 में महिला की शादी मदापुरा निवासी लखन माली से हुई। लखन ट्रैक्टर के गैराज पर काम करता है। शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहा। 2014 में लड़की हुई। इसके बाद से परिवार में सभी लोग विवाद करने लगे। आए दिन मारपीट होने लगी। हद तो तब हुई जब लड़के की चाह में परिजन बाबा-संन्यासियों के चक्कर लगवाने लगे। करीब सात माह पहले इसके चलते महिला घर छोड़कर मायके आ गई। हाल ही में महिला शक्तिकरण विभाग में शिकायत की।

पति शराब पीता है और ससुर रखता है बुरी नजर

महिला ने शिकायत में बताया कि पति शराब पीने का आदी है। उसके पिता व बड़ा भाई और वह खुद घर में बैठकर ही शराब पीते हैं। इसके बाद पति मारपीट करता है। ससुर भी उस पर बुरी नीयत रखता है। इसका कारण पति के सोने के बाद कई बार ससुर उसके कमरे में आया और उसको उठाने का प्रयास किया।

महिला की शिकायत पर वाद दायर कराया है

महिला का मामला संज्ञान में आने के बाद घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कानून के अंतर्गत आवेदिका का प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया है। आवेदिका को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। राघवेंद्र शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी, मंदसौर

खबरें और भी हैं...