पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बच्ची को दस्त लगी तो अस्पताल से जनवरी 18 में एक्सपायर दवा दे दी

बच्ची को दस्त लगी तो अस्पताल से जनवरी 18 में एक्सपायर दवा दे दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | जिला अस्पताल के औषधि वितरण केंद्र से एक्सपायरी डेट की दवा देने का मामला सामने आया है। 8 माह की बच्ची शेनू को दस्त की शिकायत पर परिजन अस्पताल लाए। ओपीडी पर्ची काटने के बाद भीड़ देख परिजन उसे सीधे दवा वितरण केंद्र ले गए और दस्त की शिकायत बताई। वहां मौजूद स्टाफ ने ओआरएस घोल व दस्त की जिंक सल्फेट टेबलेट दी। परिजन ने घर पर बच्ची को दवा दी तो तबीयत और बिगड़ी। पड़ोसियों ने परचे पर देखा तो टेबलेट जनवरी 2018 में एक्सपायर्ड हो चुकी थी। समाजसेवी अनिल संगवानी परिजन को लेकर सीएस डॉ. एके मिश्रा से मिले। सीएमएचओ डॉ. महेश मालवीय को भी घटनाक्रम बताया। शाम को स्टाफ ने उक्त दवा देने की बात से भी इनकार कर दिया। शिकायत पर मामले में सीएस ने कहा जांच कराएंगे। दवाओं का रिकॉर्ड भी मांगा है।

खबरें और भी हैं...