पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • शिवना नदी के गड्‌ढों से जितना हो सके उतना पानी रामघाट तक पहुंचाया जाए

शिवना नदी के गड्‌ढों से जितना हो सके उतना पानी रामघाट तक पहुंचाया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की पेयजल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार व जलकल सभापति पुलकित पटवा ने शिवना पर बने पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया। बंधवार ने रामघाट, कालाभाटा बांध, आजाद जलाशय की स्थिति देखी।

पेयजल की जानकारी ली। मोरवनी डोह में पानी लाने में लगे कर्मचारियों से चर्चा की। हुसैन बालियाना ने बताया कि मोरवनी में अभी दस हार्स पॉवर के दो पंप लगे हैं। रामघाट में अभी तीन फीट व कालाभाटा में 6 फीट पानी है। नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों से कहा कि शिवना के गड्‌ढों में जितना भी पानी है ज्यादा से ज्यादा पानी को रामघाट पहुंचाने का काम करें। बंधवार ने बताया कि अभी पेयजल वितरण की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

शिवना में पानी की स्थिति का जायजा लेते नपाध्यक्ष व जलकल सभापति।

खबरें और भी हैं...