मंदसौर | भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सांवले के मंदसौर प्रवास पर भारतीय मजदूर संघ एवं बिजली कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया। इस दौरान सांवले व अधीक्षण यंत्री डी.एस. चौहान के साथ श्रमिक समस्या को लेकर चर्चा हुई। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री गोविंदसिंह सिसौदिया, बिजली कर्मचारी महासंघ के राजेंद्र पेंडसे, पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री शक्तिकुमार वर्मा, संरक्षक अध्यक्ष गोपाल जामलिया मौजूद थे।