मंदसौर | जिला कराते एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल स्पर्धा का आयोजन करेगा। शुभारंभ शनिवार को होगा। इसमें देश के छह राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड के साथ ही नेपाल की टीम भी सहभागिता करेगी। 400 खिलाड़ी स्पर्धा में जौहर दिखाएंगे। इसमें विजयी खिलाड़ी यूरोप में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।