नगर को सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों की अहम भूमिका- सक्सेना
मंदसौर | नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों की अहम भूमिका है। हमारी दिनचर्या शुरू होने से पहले ही सफाईकर्मी नगर को साफ करने में लग जाते हैं। नगर में सफाई रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
यह बात श्री सत्यसाईं सेवा संगठन जिलाध्यक्ष डी.सी. सक्सेना ने कही। वे समिति द्वारा गोल चौराहे पर सफाईकर्मियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में नगर में स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नपा के 17 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। समिति ने महिला सफाईकर्मियों को साड़ी-श्रीफल एवं पुरुष सफाईकर्मियों को वस्त्र-श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। आशा गोयल ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।
समिति वरिष्ठ सदस्य अमरसिंह भाटी, उषा भाटी, समिति संयोजक रमेशचंद्र आगार, प्रकाश दीक्षित, दिलीप काले सहित समिति सदस्य मौजूद थे।