पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अराजकता ना फैले, रास्ते जाम ना हों, लगातार चैकिंग करें

अराजकता ना फैले, रास्ते जाम ना हों, लगातार चैकिंग करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन रेंज के नवागत आईजी राकेश गुप्ता और कमिश्नर एम.बी. ओझा शुक्रवार को मंदसौर पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम में 2 घंटे तक प्रशासन-पुलिस की संयुक्त मीटिंग चली। इसमें किसान आंदोलन, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे, कांग्रेस की सभा, आरक्षण के संबंध में करणी सेना की रैली से लेकर त्योहारों के संबंध में बात हुई। बैठक के बाद अधिकारी मंदसौर मंडी, पिपलियामंडी व दलौदा मंडी में पहुंचे और फीडबैक लेने के लिए किसानों से चर्चा भी की। इसके बाद बही फंटे से गुजरे, प्रस्तावित सभा स्थल देखा, अधिकारी पिपलियामंडी भी गए। बैठक में कलेक्टर ने फिलहाल माहौल ठीक होने की बात कही। एसपी ने कहा- हर पहलू पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शुक्रवार दोपहर 1.10 बजे आईजी, कमिश्नर मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। इसके बाद मंदसौर गोलीकांड के सालभर पूरे होने को लेकर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, एसपी मनोजकुमार सिंह ने बताया अब तक केवल कांग्रेस की ओर से ही सभा आयोजन की अनुमति ली गई है।

खबरें और भी हैं...