पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 6 करोड़ रुपए में नहीं हो सकेगा शिवना शुद्धिकरण, प्रोजेक्ट में लगेंगे 12 करोड़, सीएम से मांगेंगे 6 कराेड़

6 करोड़ रुपए में नहीं हो सकेगा शिवना शुद्धिकरण, प्रोजेक्ट में लगेंगे 12 करोड़, सीएम से मांगेंगे 6 कराेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवना गहरीकरण अभियान के बाद उसको शुद्ध बनाने के लिए प्रोजेक्ट में तेजी के लिए नपा ने 21 मई को केवल शिवना सौंदर्यीकरण प्राेजेक्ट को लेकर विशेष सम्मेलन बुलाया। इसमें 12 करोड़ के प्रोजेक्ट पर परिषद की स्वीकृति प्राप्त कर नपा 24 व 25 मई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने प्रस्तुत करेगी। सीएम से प्रोजेक्ट के लिए 6 करोड़ की जगह पूरी 12 करोड़ राशि की मांग करेंगे। नपा परिषद की स्वीकृति के साथ प्राेजेक्ट को सीएम के साथ भोपाल तकनीकी स्वीकृति के लिए भेज सकती है जिससे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त हो सके।

जन अभियान परिषद व जिला प्रशासन के सहयोग से वृहद स्तर पर शिवना गहरीकरण किया जा रहा है। लेकिन जब तक शिवना में शहर के गंदे नाले मिलते रहेंगे तब तक शिवना शुद्धिकरण का सपना साकार नहीं हो सकता। ऐसे में नपाध्यक्ष, विधायक व कलेक्टर ने शिवना शुद्धिकरण व सौंदर्यीकरण के लिए तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट में तेजी लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 20 जनवरी को दलौदा की सभा में मुख्यमंत्री शिवना के लिए 6 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी लेकिन नपा द्वारा नियुक्त कंसल्टेंट ने जो प्रोजेक्ट बनाया है उनके अनुसार 12 करोड़ रुपए की जरूरत है। अब जिम्मेदार बाकी 6 करोड़ भी मुख्यमंत्री से स्वीकृत कराने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट को इसी माह मंजूरी मिलती है तो अगले महीने टेंडर प्रक्रिया पर होगा काम

24 व 25 मई को मुख्यमंत्री के मंदसौर प्रवास के दौरान नपाध्यक्ष सीएम के सामने पूरा प्लान प्रस्तुत कर राशि स्वीकृत कराने की मांग रखेंगे। इसके साथ प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के लिए नपा 21 मई को विशेष सम्मेलन भी बुला रही है। इसके लिए नपाध्यक्ष ने एजेंडा भी जारी कर दिया है। परिषद सम्मेलन में 12 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर परिषद की सहमति ली जाएगी। इसके बाद तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रोजेक्ट को सीएम के साथ ही भोपाल भेजा जा सकता है। इससे जल्द से जल्द प्रोजेक्ट को तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो सके। इसी माह स्वीकृति मिल जाती है तो नपा अगले माह टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम शुरू कर सकती है।

शिवना शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए नपा बुला रही विशेष सम्मेलन।

प्रोजेक्ट भोपाल भेजने से पहले परिषद की स्वीकृति लेंगे

शिवना शुद्धिकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 12 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार करा लिया है। अब राशि के लिए सीएम के मांग करेंगे। प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने के लिए 21 मई को परिषद का विशेष सम्मेलन बुलाया है। तकनीकी स्वीकृति के लिए परिषद की स्वीकृति मांगी जाती है, इसलिए प्रोजेक्ट भोपाल भेजने से पहले परिषद की स्वीकृति लेंगे। जिससे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। प्रहलाद बंधवार, अध्यक्ष, नगर पालिका, मंदसौर

खबरें और भी हैं...