मंदसौर | कांग्रेस की बैठक 24 मई को पिपलियामंडी में होगी। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव संजय कपूर, मप्र कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन भाग लेंगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी के 6 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाएगी।