पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नपा सभापतियों को अब तक नहीं दे पाए विभाग

नपा सभापतियों को अब तक नहीं दे पाए विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 दिन पहले 5 मई को भाजपा संगठन ने नपा सभापतियों के मामले को शांत करने के लिए पुरानों को बहाल कर सभी निर्णय स्थगित कर दिए। फिर भी मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अब भी संगठन व नपाध्यक्ष सभापतियों को विभाग नहीं दे पाए हैं। सूत्रों के अनुसार संगठन में अंदरूनी रूप से नपा लोक निर्माण विभाग को लेकर घमासान मचा है। कुछ राजनेता अपने गुट के पार्षद को विभाग दिलाने की जुगत में हैं लेकिन संगठन विरोध करने वाले पार्षद को विभाग देने के पक्ष में नहीं है।

संगठन के पदाधिकारी विभागों की जिम्मेदारी तय करना नपाध्यक्ष के क्षेत्राधिकार में बता रहे हैं। वहीं नपाध्यक्ष ने अपने सुझाव संगठन के सामने जाहिर कर उनके पाले में गेेंद डाल दी है। संगठन ने सभापतियों के बदलाव के समय लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मुकेश खमेसरा से लेकर विनोद डगवार को सौंपी थी। इसके बाद खमेसरा ने संगठन के निर्णय पर खुलकर विरोध दर्ज कराया। इससे संगठन अब लोक निर्माण की जिम्मेदारी डगवार को ही सौंपने की तैयारी कर रहा है। वापस विरोध की स्थिति ना बने इसके लिए नपाध्यक्ष ने संभागीय संगठन पर मामला छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार नपाध्यक्ष व संगठन ने विभागों की जिम्मेदारी लगभग तय कर ली है लेकिन इस पर संभागीय संगठन की अंतिम मुहर लगना बाकी है। संगठन ने लोक निर्माण की जिम्मेदारी डगवार को ही देने की तैयारी की है। खमेसरा को राजस्व व राजस्व को गरीबी उन्मूलन विभाग देकर गरीबी उन्मूलन के सभापति को स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी जाएगी।

जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी

सभापतियों के विभाग के मामले में संगठन स्तर पर चर्चा चल रही है। संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को अंतिम निर्णय लेना है। संगठन मंत्री प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। तीन से चार दिन में निर्णय लेकर विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। प्रहलाद बंधवार, नपाध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...