पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर ऋण लेने वाले को ढाई साल की कैद

फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर ऋण लेने वाले को ढाई साल की कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर ऋण लेने वाले एक आरोपी को कोर्ट ने ढाई साल की कैद व अर्थदंड सुनाया। सजा तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश रूपेश गुप्ता ने दी। लोक अभियोजक प्रफुल्ल यजुर्वेदी ने बताया प्रकरण के अनुसार 29 मई 2012 को एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि ने एसपी को शिकायत की। इसमें बताया मंदसौर निवासी संजय उर्फ सत्यनारायण सोनी अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होकर बड़े पैमाने पर लाखों की चोरी व नकबजनी के अपराध में लिप्त है।

बैंक ने संजय सोनी के ऋण हेतु प्रस्तुत किये गये दस्तावेज की गहन जांच की तब पता चला कि ऋणी संजय ने किसी महिला के नाम की नपा सम्पत्ति कर की रसीद स्वयं द्वारा प्रमाणित कर फर्जी दस्तावेज बनाकर तथ्यों को छिपाकर बैंक से सुनियोजित तरीके से रुपए हड़पने के लिए ऋण प्राप्त किया था। एसआई ब्रजभूषण हिरवे ने जांच की। प्रकरण में अभियोजन ने हस्तलेख विशेषज्ञ सहित 12 साक्षियों के कथन कराए। इसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में ढाई साल कैद व दो हजार रुपए अर्थदंड दिया। आरोपी संजय सोनी राजस्थान में अनेक चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा पुलिस से बचने के लिए चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई तथा सत्यनारायण से नाम बदलकर संजय कर लिया।

पंचायत सचिव संगठन प्रदेश अध्यक्ष को तीन साल की कैद

ग्राम कोष की राशि बेईमानीपूर्वक उपयोग करने के मामले में कोर्ट ने सरपंच व पंचायत सचिव संगठन प्रदेश अध्यक्ष को 3-3 साल की कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शबनम कादिर मंसूरी ने दी। मीडिया सेल अभियोजन एडीपीओ नितेश कृष्णन ने बताया गुराड़िया लालमुंहा सरपंच शिवलाल कुमावत व पंचायत सचिव संगठन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने स्वयं को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित कराने के लिए ग्राम पंचायत में ठहराव प्रस्ताव कराया। सचिव शर्मा निकटवर्ती ग्राम पाडलिया लालमुंहा में सचिव के पद पर निलंबित शासकीय सेवक होकर पद पर चयनित नहीं हो सकता था। 14 अप्रैल 2002 से 25 दिसंबर 2003 तक ग्राम कोष की राशि बैंक खाते निकालकर शासकीय मद का दुरुपयोग किया। कोर्ट ने सरपंच व सचिव को 3-3साल की सजा व 1 -1 हजार रुपए अर्थदंड किया है।

खबरें और भी हैं...