शांतिनाथ के कल्याणक मनाए, गर्भ व जन्म क्रियाएं दर्शाईं
श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय में महिला मंडल ने भगवान श्री शांतिनाथजी के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक पर महावीर जिनालय में भगवान के गर्भ व जन्म कल्याणक के दृश्य प्रदर्शित किए। कार्यक्रम सकल जैन समाज अध्यक्ष सज्जनलाल जैन, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार पाटनी व मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल बड़जात्या के आतिथ्य में हुआ।
मंडल संयोजक डॉ. चंदा कोठारी ने बताया नमिता पाटनी व रूनझुन पाटनी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान की माता बनी टीला पाटनी को सोलह स्वप्न दिखाई देते हैं जिनका फल वे महाराज बने राजकुमार पाटनी से पूछते हैं। महाराजा अपने ज्ञान से बताते हैं कि तुम्हारे गर्भ में अत्यन्त बलशाली व तेजस्वी बालक का अवतरण होने वाला है। गर्भ में आने के 6 माह पूर्व से गर्भकाल तक 15 माह तक देवों द्वारा माता ऐरादेवी व राजा विश्वसेन के आंगन में रोज र|वृष्टि की जाती है। तीर्थंकर बालक का जन्म होते ही तीनों लोकों में आनंद छा जाता है। सौधर्म इंद्र बने निर्मलकुमार झांझरी व शचि इंद्राणी के रूप में मंजू झांझरी माता ऐरादेवी को मायावी निद्रा में सुलाकर बालक को ले आते हैं। बालक का दर्शन करने पर भी इंद्र के नेत्र तृप्त नहीं होते हैं। इंद्र बालक के सौंदर्य को निहारने के लिए 1008 नेत्र बना लेता है। सौधर्म इंद्र सुमेरू पर्वत पर ले जाकर 1008 कलशों से तीर्थंकर बालक का अभिषेक करता है। इसके बाद बालक का पालना झुलाया जाता है। इन सभी दृश्यों का सजीव चित्रण भजनों के माध्यम से बबीता पाटनी व नीलू पाटनी ने किया। सभी ने भक्ति नृत्य करके जन्म की खुशियां मनाईं। जिनालय में ढोल-नगाड़े-बाजे आदि बजने लगे। बधाई गीत गाए। सामूहिक गरबा व नृत्य भी श्रावक-श्राविका ने प्रस्तुत किए।
महोत्सव
श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय में महिला मंडल ने किया आयोजन, सभी ने भक्ति नृत्य करके जन्म की खुशियां मनाई
महोत्सव में प्रस्तुति देते समाजजन
जन्म, तप और मोक्ष कल्याणं इन्होंने की सहभागिता
जिनालय ट्रस्ट सचिव सुरेश पाटनी, दिगंबर जैन सो. ग्रुप मेन अध्यक्ष राजेश बड़जात्या, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन अध्यक्ष कोमलप्रकाश जैन, समाज के पूर्व अध्यक्ष अरविंद मेहता, पवनकुमार अजमेरा एड., डॉ. महेंद्र पाटनी, आदिश जैन, भरत कोठारी, अभय अजमेरा सहित समाजजन मौजूद थे। आभार मंडल संयोजक संगीता गोधा ने माना।
मंगल यात्रा के लिए 40 यात्रियों का संघ आज होगा रवाना
मंदसौर | श्री दिगंबर जैन सीनियर सिटीजन सोशल ग्रुप द्वारा श्री बाहुबली श्रवण बेलगोला महामस्तकाभिषेक मंगल यात्रा का आयोजन 16 से 25 मई तक किया जा रहा है। इस हेतु 40 यात्री 16 मई को रवाना होंगे। यात्रा के प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक भूता, यात्रा प्रभारी विनोद सिंहल व सुरेश कागला ने बताया यात्रा संघ सुबह 11.30 बजे बस द्वारा इंदौर पहुंचेगा। जहां से प्लेन द्वारा बेंगलुरू प्रस्थान करेंगे। इस 10 दिनी यात्रा में श्रवण बेलगोला के साथ ही मैसूर, कनकगिरी, धर्मस्थल मूडबद्री, बैल्लूर, कारकल, उडुपी, वारंगल, हुमचापद्मावती, आदि स्थानों का भ्रमण करेंगे। ग्रुप के संस्थापक संरक्षक राजेंद्र कियावत, सुधीर जैन इंजीनियर, जितेंद्र दोशी, निर्मल जैन सांवरिया, नीरज जैन, बाबूलाल जैन भी सम्मिलित होंगे।