पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 20 दिन में 1950 ट्राॅली, 300 डंपर मिट्‌टी निकाली, 10 मीटर चौड़ा दिखने लगा पाट

20 दिन में 1950 ट्राॅली, 300 डंपर मिट्‌टी निकाली, 10 मीटर चौड़ा दिखने लगा पाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक मई से शुरू हुए शिवना शुद्धिकरण अभियान में रोज लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। श्रमदानियों व जनसहयोग से अब तक शिवना नदी से 1950 ट्राॅली व 300 डंपर गाद निकाली जा चुकी है। यही कारण है कि 20 दिन में शिवना का स्वरूप भी निखरने लगा है। मंदिर के सामने सूखी दिखने वाली शिवना का पाट चौड़ा व गहरा नजर लगने लगा है। मंदिर के सामने शिवना का पाट करीब 10 मीटर चौड़ा हो गया है। अभियान 15 से 20 जून तक जारी रहा तो जिम्मेदार खानपुरा तक शिवना के पाट को चौड़ा करने का दावा कर रहे हैं।

शिवना शुद्धिकरण व गहरीकरण के लिए जन अभियान परिषद के तत्वाधान में 1 मई से अभियान की शुरुआत की गई। यहां रोज 7 से 8 बजे तक लोगों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है। इसके बाद दोपहर व शाम तक जेसीबी, पोकलेन मशीनों के माध्यम से गहरीकरण का कार्य जारी है। अभियान में अब तक 60 से अधिक संगठन व संस्था श्रमदान कर चुकी हैं। वहीं 50 से अधिक श्रमदान के लिए अपनी सहमति दे चुके है। सुबह एक घंटा श्रमदान कर अब तक 60 ट्राॅली गाद निकाली जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पोकलेन व जेसीबी के माध्यम से मिट्‌टी निकालने का काम किया जा रहा है। मिट्‌टी को बाहर फेंकने के लिए 7 ट्रैक्टर-ट्राॅली व तीन से चार डंपर लगे हैं। इनके माध्यम से अब तक 1950 ट्रैक्टर-ट्राॅली व 300 डंपर मिट्‌टी को शिवना से निकाली गया है। इस अभियान से पशुपतिनाथ मंदिर के सामने नदी के पाट को 10 मीटर चौड़ा किया जा चुकी है। अब इसके साथ बड़ी पुलिया के पास खानपुरा की तरफ भी गहरीकरण व चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इससे नाले के रूप में दिखने वाली शिवना अब नदी के स्वरूप में लौट रही है। अभियान के सदस्यों की माने तो यदि अभियान 15 से 20 जून तक चलता है तो खानपुरा क्षेत्र को नदी को उसका खोया हुआ स्वरूप वापस लौटा दिया जाएगा।

निखरने लगा शिवना का स्वरूप

मंदिर के सामने शिवना दिखने लगी चौड़ी, निरंतर चल रहा गहरीकरण।

आज आएंगी प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री भी सहयोग का कह चुके

शिवना शुद्धिकरण अभियान में 21 काे सुबह प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस भी शामिल होंगी। इससे अभियान को गति व बड़ा सहयोग मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भी अपने मंदसौर प्रवास के दौरान अभियान का अवलोकन व सहयोग करने की बात कह चुके हैं।

58 लोग ने 15 लाख रुपए देने की घोषणा की- शिवना शुद्धिकरण व गहरीकरण के लिए लगी मशीनों का खर्च निकालने के लिए समिति द्वारा लोगों से जनसहयोग एकत्र किया जा रहा है। इसमें अब तक 58 लोग ने 15 लाख 8 हजार 12 रुपए देने की घोषणा की। इसमें से अब तक समिति को 3 लाख 89 हजार 192 रुपए मिल गए है। बाकी राशि भी समाज व लोगों द्वारा धीरे-धीरे उपलब्ध कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं...