मंदसौर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेल प्रतिभा को निखारने के लिए नूतन स्टेडियम में समर कैंप का आयोजन किया। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने खिलाड़ियों को खेल सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान एवं खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने ज्यादा से ज्यादा खेलों के लिए फंड उपलब्ध कराया है ताकि सुविधा के अभाव में कोई अच्छा खिलाड़ी पीछे ना रहे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, शिक्षा विभाग के डीएसओ अशोक पाटीदार सहित सभी खेल के कोच मौजूद थे।