पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 1 करोड़ फिरौती के मामले में फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

1 करोड़ फिरौती के मामले में फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | अपहरण कर एक करोड़ रुपए की फिरौती के मामले में फरार पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार किया। सीएसपी राकेशमोहन शुक्ला ने बताया 10 अप्रैल को बादाखेड़ी हालमुकाम किटियानी निवासी अनवर पिता फकरू अजमेरी ने लिखित सूचना दी। बताया कि गुलमोहर कॉलोनी निवासी आसिफ पिता उस्मान खान व अमजद बैलारी कार से उसके घर आए और भाई नारू को गाड़ी में बैठाकर ले गए। एक घंटे बाद भाई को फोन लगाया तो वह बंद मिला। रात 11 बजे आसिफ के मोबाइल से फोन आया जिसमें भाई से बात कराई और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। शिकायत पर कार्रवाई कर सर्चिंग की। नारू बैलारी के जंगल में घायल अवस्था में मिला। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। एसपी मनोजसिंह ने 5 हजार का इनाम घोषित किया।

खबरें और भी हैं...