सीतामऊ | किशोरी से ज्यादती के मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीआई कन्हैयालाल डांगी ने बताया 15 मई को हांदड़ी से किशोरी का अपहरण हो गया। 18 मई की रात किशोरी मंदसौर सिटी कोतवाली पहुंची। किशोरी के बयान के आधार पर गांव के ही दशरथ पिता प्रभुलाल मोगिया(30) व फूलचंद्र पिता शांतिलाल मोगिया (30) को हिरासत में लिया गया। किशोरी से ज्यादती के मामले में रविवार को लदुना निवासी कैलाश पिता जगदीश माली (22), राजू पिता दशरथ माली (28) एवं राहुल पिता कन्हैयालाल राठौर (28) को भी हिरासत में लिया गया है।