टिप्पणी का विरोध, सौंपा ज्ञापन
मंदसौर | ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी के विरोध में रविवार को परशुराम सेना ने एसपी मनोज सिंह के नाम टीआई ओ.पी. तंतवार को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया बहुजन नेता जय भगवान जाटव ने सोशल मीडिया पर समाज के प्रति टिप्पणी की। इससे समाज की धार्मिक भावना आहत होती है। इसे देखते हुए जाटव के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए।